फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक की मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मलौली अस्पताल में मृतक प्रवीण के परिजनों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। बिड़हर घाट पर घाघरा नदी में शनिवार की दोपहर स्नान करते समय दो किशोर डूब गए। जानकारी मिलते ही गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद नदी से एक किशोर का शव निकाला गया। जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। दोनों कोतवाली खलीलाबाद के शादीगंज गांव के एक बुजुर्ग के दाह संस्कार में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


शादीगंज निवासी प्रवीण (16) पुत्र पंचम और गोलू (13) पुत्र महेंद्र पांडेय गांव के ही अर्जुन उपाध्याय (70) के दाह संस्कार में शामिल होने बिड़हर घाट आए थे। इसी दौरान प्रवीण नदी में स्नान करने उतरा।

कुछ ही देर में वह डूबने लगा तो समीप ही स्नान कर रहा गोलू उसे बचाने गया और वह भी डूब गया। कुछ देर बाद दोनों किशोर नहीं दिखे तो गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बिड़हर घाट चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर किशोरों की तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर बाद ही प्रवीण को गोताखोरों ने नदी से निकाला।

पुलिस ने उसे सीएचसी मलौली भेजवाया जहां डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। नदी में लापता गोलू की तलाश देर शाम तक की जाती रही लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।

एसओ संतोष तिवारी का कहना है कि किशोर की मौत की जानकारी नहीं है। लापता किशोर की तलाश जारी है। वहीं, सीएचसी के डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रवीण को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन परिजन शव लेकर घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें