फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के दिकतौली गांव के पास हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के दिकतौली गांव के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद सुहेल बरदहिया में दुकान खोलकर वाहन के मरम्मत का कार्य करते थे। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी दुकान पर गया था। शाम को वह धनघटा में ट्रक ठीक करने गए थे। रात को वह बाइक से वापस घर आ रहा था। महुली क्षेत्र के दिकतौली के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को सूचित किया। मौके पर एंबुलेंस और कोतवाली पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस दौरान उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजन सुहेल की मौत से गमगीन थे। सुहेल के भाई शोएब की तहरीर पर महुली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने, गैर इरादतन हत्यो व वाहन क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें