फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका पारूल की संदिग्ध हाल में हुई मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। इधर शिक्षिका के परिजनों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर घटना में हाथ होने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर भी दे दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मेरठ शहर के नई बस्ती लल्लापुर की रहने वाली 32 वर्षीय पारुल पुत्री सुंदर बघौली ब्लॉक क्षेत्र के जूरी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी। वह खलीलाबाद शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ले में सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह के मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। मंगलवार को शिक्षिका की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के जरिए दी गई घटना की खबर पर शिक्षिका के पिता सुंदर और भाई प्रदीप समेत कई लोग पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे हुए थे। भाई प्रदीप ने फफक कर रोते हुए बताया कि उसकी बहन पारुल फोन पर अक्सर घर के लोगों से बातचीत करती थी। फोन पर बहन ने एक सितंबर को घर आने का भी जिक्र की थी। इधर बहन की मौत हो जाने से घर वालों को गहरा आघात पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी,वैसा आगे की जानकारी देंगे। इधर शिक्षिका पारुल को उसके किराए के कमरे से सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाने वाले इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस और शिक्षिका के घर वाले उसकी डायरी आदि को खंगाल रहे है कि कहीं कोई बात लिखा पढ़ी में मिल जाए। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका के परिजनों का आरोप है कि यदि दरवाजा खुला था तो इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका पारूल को आखिर कैसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक का घटना में हाथ होने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकेंगी। जैसी रिपोर्ट की स्थिति होगी,वैसी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें