मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार स्थित गैस गोमाम के पीछे आमी तट पर बृहस्पतिवार की सुबह मिले अज्ञात बालिका के शव की पहचान मेंहदावल कस्बा निवासी त्रिलोकी की पुत्री रूपा (छह) के रूप में हुई।
सोमवार को लापता हुई बालिका की तलाश में लगे घर वालों ने समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर मगहर पुलिस से संपर्क किया और शव की पहचान की। प्रभारी कोतवाली शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि बालिका की मां ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।