फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल भाईयों में से एक की मौत

विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन
बखिरा। मंगलवार की देर रात बखिरा थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित लोरीबारी गांव के निकट सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सगे भाईयों में से एक की मौत हो गई है जबकि एक का इलाज खलीलाबाद के जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में बखिरा पुलिस ने अज्ञात जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव उतरावल निवासी अमरजीत शर्मा के दो सगे भाई सुनील शर्मा (28) व सुधीर शर्मा (24) मंगलवार की रात में बाइक से एक रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बेलहर जा रहे थे। बखिरा थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित लोरीबारी गांव के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रही जीप की चपेट में आकर दोनों भाई घायल हो गए। इस हादसे में सुधीर शर्मा को सिर में गहरी चोट लगी जबकि सुनील को पैर में चोट लगी। दोनों को रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सुधीर की हालत चिंताजनक बताते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया। किंतु हालत बिगड़ता देख परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही सुधीर शर्मा की मौत हो गई। सुनील शर्मा का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अमरजीत शर्मा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें