फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ झगड़े के बाद महिला की जहर निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मसलाणा गांव निवासी महिला की पति से हुए झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा कि उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था और आए दिन उसके साथ झगड़ता था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मसलाणा गांव की कविता कुमारी पत्नी शेखर ने मंगलवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे बड़सर अस्पताल लाया गया लेकिन, तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। कविता की शादी 2011 में हुई थी। उसका एक चार साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। पुलिस ने कविता कुमारी के बयान दर्ज कर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पति के साथ हुए झगड़े के बाद कविता कुमारी ने जहर निगल लिया। कविता के बयान दर्ज कर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें