फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की आशंका निर्मूल, हादसे में हुई थी मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक के घर पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा/बेलहर। बरडाड़ गांव निवासी राजू की मौत कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के समीप हादसे में ही हुई थी। हत्या की आशंका निर्मूल साबित हुई है। पुलिस की जांच में स्पष्ट हो गया है सोमवार की रात साइकिल सवार से टकराने के बाद नशे में धुत बाइक सवार राजू पुत्र संतराम छिटक कर दूर जा गिरा था और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में करा दिया गया था। हालांकि प्रधानी चुनावी रंजिश में कुछ लोग इसे हत्या बता रहे थे। पुलिस की खोजबीन में मामला झूठा निकला। हादसे में घायल विवेक चौधरी पुत्र हरिश्चंद्र ने बताया कि बघौली चौराहे पर उसका मेडिकल स्टोर है।

वह साइकिल से दुकान बंद कर अपने घर बंधवा जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक दूर जा गिरा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम भी पहुंच गई और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के बरडाड़ गांव निवासी बाइक सवार राजू पुत्र संतराम ट्रक का ड्राइवर था। 31 जुलाई को रात में करीब नौ बजे पत्नी से कुछ रुपये लेकर बाइक से खलीलाबाद की तरफ गया था। नशे की हालत बाइक चला रहा था और कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के निकट साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए बाइक समेत गिर पड़ा था।

पति की मौत हो जाएगी तो जाने ही नही देती- मीरा
बखिरा। बड़डाड़ निवासी संतराम के तीन बेटे में राजू (35) माझिल था। उसका एक पुत्र आठ वर्षीय रोहित और दो पुत्रियां प्रियांशी (03), प्रीति (02) हैं। पति की मौत से पत्नी मीरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उसने बताया कि उन्हीं की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। घटना के दिन खलीलाबाद जाने के लिए उनसे रुपये भी लिए थे। मालूम होता तो उनको रात में नहीं जाने देती, यह कहते हुए वह रोने लगी। मां को देखकर तीनों बच्चे भी रोने लगे। मौके पर जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें