फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को गोली मारने के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी को गोली मारने के मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पहासू। क्षेत्र के गांव खंडार में भाई का झाड़-फूंक करने से मना करने पर पुजारी को गोली मारने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोली लगने से घायल पुजारी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। घायल पुजारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव खंडार निवासी सुरेश (60) पुत्र मंगल सिंह झाड़ फूंक का काम करता है। कुछ दिन पूर्व उसने गांव के ही एक व्यक्ति का झाड़-फूंक कर उपचार किया था। ठीक न होने पर उसके भाई ने दोबारा सुरेश को झाड़-फूंक करने के लिए बुलाने गया था, लेकिन आने से मना करने पर नाराज भाई ने सुरेश को गोली मार दी। गंभीर हालत में सुरेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे बुलंदशहर और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया था। मामले में घायल पुजारी की पत्नी मंजू देवी ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही मनीष, महेंद्र, राजपाल और धारा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें