बखिरा। मंगलवार की भोर में बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के दुर्गजोत गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट से दो व्यक्तियों को 815 नशीली गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एसआई अरुण पांडेय हमराही संजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल याद अली के साथ नंदौर की तरफ गस्त पर थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध अवस्था में दुर्गजोत पेट्रोल पंप के पास टहल रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी ने दोनों संदिग्धों से कुल 815 अदद नशीली गोली बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी नाबिर पुत्र मोहम्मद असलम व असलम पुत्र अनवर थाना बखिरा के दुर्गजोत गांव के निवासी थे। दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।