फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे एक लाख उड़ाए
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर जालसाज ने युवक के खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के मुताबिक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर जालसाज का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी विवेक पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 22 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड विभाग की ओर से बताते हुए कहा कि ऑफर के तहत क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के आधार पर कार्ड को अपग्रेड किया जाएगा। युवक ने विश्वास करते हुए युवती को ओटीपी की जानकारी दे दी। जिसके बाद दो बार में 1.05 लाख रुपये की राशि उसके खाते से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू गिफ्टका डॉटकॉम के खाते में चली गई। धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर युवक ने जब दोबारा युवती को कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद युवक ने अपने बैंक खाते को ब्लॉक करा दिया। युवक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच में सही पाए जाने पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ साइबर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें