फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बिजली मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलहर। दुधारा थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी बिजली मिस्त्री रविवार को पीड़िया गांव में विद्युत पोल पर तार जोड़ते वक्त करंट लगने से झुलस गया। पोल से नीचे गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से चोटिल भी हो गया। इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाते वक्त उसकी मौत हो गई। विद्युत निगम के अफसरों का कहना है कि बिजली मिस्त्री बिना शटडाऊन लिए ही तार जोड़ रहा था, इस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


कैथवलिया गांव निवासी 65 वर्षीय सतीश श्रीवास्तव पुत्र हरिहर श्रीवास्तव बिजली मिस्त्री का कार्य करते थे। रविवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे दुधारा थाना क्षेत्र के पीडिया गांव में तार जोड़ने गए थे। बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे कि ऊपर से गुजरी हाइटेंश्ान लाइन की चपेट में आ गए। झुलसने के बाद वह जमीन पर गिरे सतीश श्रीवास्तव के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी। गांव के लोगों ने बिजली मिस्त्री के घरवालों को सूचना दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिप्रताप सिंह के अनुसार, इलाज के लिए मेडिकल कालेज लेकर जाते वक्त रास्ते में ही सतीश श्रीवास्तव की मौत हो गई। अवर अभियंता कृष्णमोहन यादव ने बताया कि हादसे का शिकार बिजली मिस्त्री अनधिकृत रूप से तार जोड़ रहा था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेटी की शादी का अरमान रह गया अधूरा
बेलहर। करंट लगने से पति की मौत से पत्नी रंभा बेहाल हो गई हैं। बेटी गोल्डन (19) की शादी आठ जून को तय है। पति-पत्नी शादी की तैयारी में लगे थे। रंभा ने बताया कि रविवार की सुबह किसी व्यक्ति ने टूटे तार जोड़ने के लिए बुलाया था। खर्च के लिए कुछ रुपये मिलने की उम्मीद में वे चले गए। गांव के लोगों का कहना है कि सतीश बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए मेहनत कर रहे थे लेकिन अनहोनी ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। दो बेटों संजय व अमित पर मां की देखभाल व बहन की शादी का जिम्मा आ पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें