फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12-12 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन का झांसा देकर रकम हड़पने वाले दो इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

धर्मसिंहवा पुलिस ने राजेडीहा के पास से गिरफ्तार किया
दोनों के पास से मुहर, बाइक व लोन के फार्म बरामद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा पुलिस ने शनिवार को लोन का झांसा देकर आम जनता का रकम हड़पने वाले 12-12 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोहर, बाइक व भारी मात्रा में लोन की रसीद बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी असित श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ धर्मसिंहवा सौदागर राय के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को राजेडीहा सलारपार मार्ग पर रेहरवा नहर पुलिया के पास से वीरेंद्र पासवान निवासी सप्तीनानकार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर और मकसूदन निवासी भानपुर थाना बखिरा को गिरफ्तार किया है। इन पर पहले से केस दर्ज था और 12-12 हजार रुपये का इनाम था। इनके पास से चार रबर की मुहरे, सूची जमाकर्ता, दो बाइक, आई कार्ड आदि बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में वीरेंद्र पासवान ने बताया कि गांव में समूह बनाकर पैसा लो डिजिटल लिमिटेड व अन्य समूहों में फर्जी कामकाज के लिए मुहर बनवाया है। दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे लोग पैसा लो डिजिटल लिमिटेड नई दिल्ली के नाम से फर्जी फर्म चलाते थे। इसमें हम दोनों के अलावा दीपक गौड़, राधेश्याम शर्मा, अजय कुमार, गंगाधर उर्फ अभय त्रिपाठी व मोहन त्रिपाठी भी काम करते थे। उन लोगों का मुख्य ऑफिस राजेडीहा बाजार में है। जहां वे लोग रकम व फार्म जमा करते थे। आसान किस्तों पर लोन देने के नाम पर 1070 रुपये की रसीद काटकर जनता को देते हैं तथा लोन के नाम पर उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति व दो फोटो लेते थे। बताया कि मोहन त्रिपाठी रकम व दस्तावेज लेकर फरार हो गया है व दीपक गौड़, राधेश्याम शर्मा व अभय त्रिपाठी पूर्व में ही पकड़े जा चुके हैं। अजय भी घर से फरार चल रहा है। एएसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें