फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ही हुआ दोनों शवों का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोविंदगंज बाजार में दूसरे दिन रहा सन्नाटा
रात में ही हुआ दोनों का पोस्टमार्टम, सुबह अंतिम संस्कार
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों गांवों में फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/पौली (संतकबीरनगर)। गोविंदगंज बाजार में बुधवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या और उसके बाद हमलावर को दौड़ाकर मार देने की घटना का असर बृहस्पतिवार को पूरे क्षेत्र में दिखा। प्रशासन ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर सुबह अंतिम संस्कार करा दिया। पूरे दिन गोविंदगंज बाजार से लगायत गागरगाड़ व हड़ियामाफी गांव तक पुलिस गश्त करती रही। इस मामले में एक तरफ से हत्यारोपी मृतक सलमान तथा दूसरे तरफ से दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
गागरगाड़ निवासी 24 वर्षीय सर्वेश यादव की गोविंदगंज बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी व हड़ियामाफी गांव निवासी 23 वर्षीय सलमान को भीड़ ने पकड़कर मार डाला था। घटना की जानकारी होते ही एसओ धनघटा से लेकर आईजी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही मृतक सर्वेश व सलमान के शवों का पोस्टमार्टम कराया और बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए गए। एसओ धनघटा करुणाकर पांडेय, एसओ महुली शैलेंद्र राय और स्वॉट टीम की मौजूदगी में सलमान के शव को हड़ियामाफी गांव के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई। वहीं सर्वेश का घाघरा नदी के खड़कपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एसओ धनघटा करुणाकर पांडेय ने बताया कि इस मामले में चौकीदार की तहरीर पर सर्वेश की हत्या के आरोप में सलमान तथा सलमान की हत्या के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


नहीं खुलीं दुकानें
पौली। गागरगाड़ व हड़ियामाफी गांव के बीच स्थित गोविंदगंज बाजार में घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना व फोर्स की मौजूदगी के चलते सुबह गोविंदगंज बाजार के दुकानदारों ने दुकान बंद रखीं। आम लोग भी चौराहे की तरफ नहीं गए। बाजार में दोपहर बाद तक सन्नाटा रहा। दोपहर बाद पुलिसकर्मियों की पहल पर इक्का-दुक्का दुकानें खुलीं, लेकिन आम लोग बाजार में नजर नहीं आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बाजार और दोनों गांवों में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें