फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बुग्गी चालक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र में 11 जनवरी को हादसे में घायल बुग्गी चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पहुंतेरा निवासी अशोक (22) पुत्र अजयपाल दो भाइयों में बड़ा था। वह बुग्गी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। जून में बघौली के ग्राम महरहिया निवासी लक्ष्मी पुत्री मन्नू के साथ शादी हुई थी। 11 जनवरी को अशोक अपनी बाइक की सर्विस कराने कछौना गया था। जहां से देर शाम घर लौट रहा था।

उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था।

हालत में सुधार होने पर परिजन बुधवार शाम उसे घर लेकर आए थे। गुुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली को सूचना दी। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें