फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 का स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी 100 का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

फोटो
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को यूपी-100 के द्वितीय स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी असित श्रीवास्तव ने यूपी-100 के जरिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि जो जनता से संपर्क में रहता है। आम जनमानस उसी से अपेक्षा भी करती है कि हर वक्त वह उसके साथ खड़ा रहेगा। अत: डायल-100 के कर्मचारियों ने जो पूर्व के दो वर्षों में जनता का विश्वास जीता है। इस क्रम को बनाए रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए उत्साह, लगन, कर्तव्यपरायणता व ईमानदारी से अपना कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों को पीआरवी को निर्धारित रूट चार्ट के मुताबिक चलाने व ड्यूटी में साफ-सुथरी वर्दी धारण करने, जनता के प्रर्ति आदर व सम्मान प्रदर्शित करने के संबंध में निर्देशित किया।7 इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी मेंहादवल आनंद कुमार पांडेय, प्रभारी यूपी 100 कमला यादव, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी समेत डायल-100 के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें