फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला

Sat, 21 Jul 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
animal cruelty
विज्ञापन
बखिरा। पुलिस ने शुक्रवार रात अमथरी बाग में गो तस्करी की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान गो तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मौके से चार गो तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से तीन बछड़ों को भी मुक्त कराया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सांथा मुन्नीलाल चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात वे हमराही सिपाहियों योगेंद्र यादव, कृष्ण कुमार राव के साथ गश्त पर थे। उसी समय अमथरी बाग में गोवंशीय पशुओं को वध के लिए रखे जाने की सूचना मिली। मौके पर देखा तो कुछ लोग गोवध की तैयारी में थे।

चार अभियुक्तों को पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर चाकू व टांगी से हमला बोल दिया। किसी तरह बचाव करते हुए चारो अभियुक्तों को पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


मौके से तीन बछड़ों को मुक्त कराया गया। तलाशी में अभियुक्तों के पास से चाकू, टांगी, तराजू, बाट आदि बरामद किए गए। इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सांथा निवासी झिनकान, पसाई निवासी मुन्नीलाल, साढ़ा निवासी कितबुल्लाह, अमथरी निवासी मो. हारून के खिलाफ गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें