फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास न देने पर सेक्रेटरी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास न देने पर सेक्रेटरी को पीटा
विज्ञापन

सेक्रेटरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी को सोमवार को कुछ लोगों ने पीएम आवास की सूची न देने पर जमकर मारा पीटा। सेक्रेटरी को पीटे जाने की सूचना अन्य सेक्रेटरी भी पहुंच गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। सेक्रेटरी की तहरीर पर आरोपियों पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक के सेक्रेटरी आनंद मोहन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सोमवार को वह खलीलाबाद स्थित अपने कार्यालय पर कुछ कार्य कर रहे थे। उसी दौरान पकड़डीहा गांव के यशोदानंद अपने कुछ साथियों के साथ आए और प्रधानमंत्री आवास के अपात्र व्यक्तियों के नामों पर जबरन हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि ये सभी व्यक्ति जांच में पीएम आवास के लिए अपात्र पाए गए हैं। इसलिए इस पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। आरोप लगाया कि इस पर उन लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हाथापाई कर उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके साथ ही मेज पर रखे कुछ सरकारी अभिलेख भी फाड़कर फेंक दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। उधर साथी सेक्रेटरी की पिटाई की सूचना मिलते पर अन्य सेक्रेटरी भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद सभी कोतवाली गए और आरोपियों पर केस दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि सेक्रेटरी की तहरीर पर यशोदानंद के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें