फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय अमरडोभा का मामला

विज्ञापन
विकास खंड बेलहर कलां के भगौसा पशु आश्रय केंद्र पर पशु को पिकअप से उतारते कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल में पशु, दूसरे दिन भी नहीं हुई पढ़ाई
विज्ञापन

भगौसा में पशुओं के उतारने का हुआ विरोध, पुलिस के समझाने पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। प्राथमिक विद्यालय अमरडोभा के परिसर में पशुओं के बंद होने के कारण मंगलवार को दूसरे दिन भी 104 बच्चों का पठन-पाठन नहीं हुआ। सोमवार से पशुओं को आश्रय भेजे जाने का सिलसिला मंगलवार को भी चलता रहा। जानकारी के अनुसार, स्कूल की साफ सफाई करा दी गई और बुधवार से स्कूल सुचारु रूप से चलेगा।
शिकायत के बाद भी जब छुट्टा पशुओं से निजात नहीं मिली तो ग्राम पंचायत अमरडोभा के किसानों ने करीब 100 पशुओं को गांव के प्राइमरी स्कूल में बंद कर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह के समझाने और पशुओं को पशु आश्रय केंद्रों पर भेजवाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे। सोमवार को बीडीओ बेलहर महाबीर सिंह, एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह, एपीओ मनरेगा मेराजुल हक आदि ब्लॉक कर्मियों ने जानवरों को पशु आश्रय केंद्रों पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचे हुए पशुओं को मंगलवार को सीवीओ डॉ. टीपी मिश्र की मौजूदगी में पशु आश्रय केंद्रों पर भेजा गया। यहां से भेजे गए पशुओं को भगौसा पशु आश्रय केंद्र पर ग्रामीणों ने उतारने ही नहीं दिया। सीवीओ ने इसकी जानकारी डीएम रवीश गुप्ता को दी। डीएम के निर्देश पर पहुंची दुधारा पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और पशुओं को उतारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें