फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना

विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के बिरड़र घाट के नाउन खुर्द गांव के समीप ट्रक की टक्कर मारने से सड़क पर ट्रैक्? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर नावन खुर्द गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। मंगलवार शाम धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर नावन खुर्द गांव के समीप तेज गति से जा रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को चपेट में ले लिया। इससे हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खोरिया गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली से सरयू नदी के बिड़हर घाट पर जा रहे थे। नावन खुर्द गांव के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार खोरिया गांव निवासी भकालू पुत्र रुदल 20 वर्ष, लवकुश पुत्र अर्जुन 22 वर्ष, विशाल पुत्र भजुराम 18 वर्ष, शिव पुत्र हरिप्रसाद 16 वर्ष व अंकुर पुत्र भागीरथी 19 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें