संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन व शिकंजा अभियान के तहत पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के बाद मारपीट के संबंध में चार अभियुक्तों को एक-एक वर्ष के सदाचरण एवं परिवीक्षा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत बंधपत्र पर छोड़ा दिया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि संयुक्त निदेशक अभियोजन व मानीटरिंग सेल के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप 18 दिसंबर को न्यायालय एएसजे प्रथम के कोर्ट ने थाना बखिरा पर पंजीकृत एनसीआर के मामले में दोष सिद्ध अभियुक्त सुमेर पुत्र प्रहलाद, साधू पुत्र बदलू, लोकाई पुत्र प्रहलाद, ताम्रध्वज पुत्र शिवलाल निवासीगण बेलहर खुर्द थाना बखिरा को एक-एक वर्ष की अवधि के लिए सदाचार कायम रखने के लिए प्रत्येक अभियुक्त को 20-20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र जमा करने पर छोड़ दिया। जिला परिवीक्षा अधिकारी के समक्ष निर्णय की तिथि से 15 दिन के अंदर धनराशि के दो प्रतिभू निष्पादित करने होेंगे। अभियुक्त परिवीक्षा अधिकारी या न्यायालय के तलब किए जाने पर इस दौरान उनके सक्षम उपस्थित रहेंगे।