संतकबीरनगर। विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं के निस्तारण व एक मुश्त समाधान योजना के प्रचार- प्रसार के लिए बुधवार को हरिहरपुर उपकेंद्र पर शिविर लगाया गया। इस दौरान 50 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया, जबकि बकाया बिल का करीब छह लाख रुपये राजस्व की वसूली गई है। एसडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व व अवर अभियंता चंद्रभूषण व सुनील यादव की देखरेख में हरिहरपुर उपकेंद्र पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनी गई। एसडीओ ने बताया कि 50 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया है। संवाद