फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासद ने की अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के वार्ड नंबर-2 पश्चिमी बगहिया, आंशिक मोहिउद्दीनपुर में करीब एक वर्ष से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क का निर्माण डूडा विभाग की ओर से कराया जा रहा था लेकिन काम पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-2 पश्चिमी बगहिया की सभासद मीरा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क लंबे समय से अधूरी होने के कारण वार्डवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें