फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं को दी गई आत्मरक्षा के उपायों व आपातकालीन सेवाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने अभियान चलाया। टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कबीर चौरा, रसूलाबाद और मेंहदावल बाईपास पर जागरूकता कार्यक्रम किया। महिला थाना पुलिस ने मधुकुंज तिराहा, गोला बाजार, हीरालाल डिग्री कॉलेज और मेंहदावल बाईपास क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। महुली पुलिस ने शनिचरा बाबू स्थित स्वर्गीय पंडित टीकाराम शुक्ला स्कूल में छात्राओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस ने बीमापार चौराहा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहदूपार, बखिरा पुलिस ने ग्राम सभा ढोढ़या और धर्मसिंहवा पुलिस ने मेहदूपार, अतरीनानकार और भुलकी में महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए महिलाओं को सरकारी योजनाओं और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। महिलाओं से किसी भी तरह की समस्या या अन्याय के खिलाफ निडर होकर अपनी बात रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस व हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें