कोरोना : 1071 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार
- अब तक 8158 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। अब तक जिले में 8158 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 8060 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में एक एक्टिव केस है।
एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। अब तक जिले में 8158 लोग पॉजिटिव मिल चुके है, जबकि 97 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 2060 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8060 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं, जिले में एक एक्टिव केस है। 1071 लोंगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।