फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पल-पल की जानकारी लेते रहे कंट्रोल रूम के कर्मी

विज्ञापन
कंट्रोल रूम से की गई परीक्षा की निगरानी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 94 केंद्रो की निगरानी डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की गई। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी के जरिए वहां की व्यवस्था देखी गई। जहां पर भी समस्या आ रही थी वहां फोन कर तत्काल दूर करने का निर्देश दिया जा रहा था।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के जरिए हर केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक कर्मचारी नजर बनाए हुए थे। दो केंद्रों पर कैमरा साफ न आने की तत्काल सूचना भी दिए लेकिन वहां पर नेट समस्या की वजह से कुछ देर बार कैमरा सही हुआ। इसी तरह से स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सह केंद्र प्रभारी के पहुंचने की जानकारी हर केंद्र पर फाेन से ली जा रही थी। एक-एक सूचना देने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया था। परीक्षा समाप्ति व उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने तक सबकी लाइव रिपोर्ट ली जा रही थी। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा संचालित होते मिला। जहां दिक्कत आ रही थी उसे तत्काल दूर कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें