फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानदेय में कटौती पर भड़के संविदाकर्मी, कार्य बहिष्कार

Mon, 16 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संविदा विद्युत कर्मियों ने रविवार को मानदेय में कटौती किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान संविदा विद्युत कर्मियों ने बगहिया फीडर पर धरना दिया और कटा मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि विद्युत निगम के खंड दो और मेंहदावल डिविजन में 326 विद्युत संविदा कर्मी कार्यरत हैं। संविदा कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ऊर्जा जन शक्ति एप है। जिसके माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। इससे पूर्व अप्रैल माह तक सभी संविदा कर्मी पावर हाउस पर रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।
जब से एप के जरिए उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश हुआ है तब से कुछ कर्मियों की हाजिरी नहीं लग पा रही है, लेकिन संविदा कर्मी रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों ने भी कहा है कि रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर कार्य करें, मानदेय नहीं कटेगा, लेकिन मई माह का मानदेय पूरा नहीं आया। जिससे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संविदा कर्मियों ने कहा कि यदि कटे मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजय नंदन, विनोद कुमार मौर्य, सतीश कुमार, हेमंत, ज्ञानेश श्रीवास्तव, दीपक कुमार, मोती, पवन, भजमन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें