संतकबीरनगर। थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने शुक्रवार को नगर पंचायत हरिहरपुर में महिलाओं और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दीं।
विज्ञापन
टीम ने घर-घर जाकर बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।