फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजलेंस टीम के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुखलिसपुर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते रामपुर उत्तरी गांव के लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
विजलेंस टीम के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धनघटा। धनघटा क्षेत्र में ग्राम रामपुर उत्तरी (छितौनी) के उपभोक्ताओं ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विजलेंस टीम की ओर से मनमाने तरीके से घरों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का निदान नहीं किया गया तो ग्रामीण संयुक्त रूप से उपवास रखकर धरने पर बैठ जाएंगे।
धनघटा क्षेत्र के ग्राम रामपुर उत्तरी (छितौनी) में बुधवार को विद्युत विजिलेंस गोरखपुर की टीम पहुंची। उपभोक्ताओं के अनुसार, टीम ने ज्यादा बकाएदारों के साथ कम बकाएदारों के विद्युत पोल से कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने विजलेंस टीम से बात कर यह प्रस्ताव रखा कि गांव में आपसी सहमति बनाकर बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए कुछ समय की मोहलत दी जाए। कनेक्शन तब तक पुन: बहाल कर दिया जाए। लोगों के अनुसार, विजलेंस टीम ने उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के समाजसेवी पीएन सिंह के नेतृत्व में कनेक्शनधारी मनोज ओझा, कृपा शंकर त्रिपाठी, सूरज विश्वकर्मा, लालजी कन्नौजिया, सिद्धनाथ सिंह, यशोदानंद ओझा, विश्राम शर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, विशाल ओझा, अविनाश यादव, इंद्रेश यादव आदि लोग पहुंच गए, लेकिन उपकेंद्र मुखलिसपुर पर विजलेंस टीम के अलावा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी नहीं देख उपभोक्ता नाराज हो गए। उसके बाद केंद्र पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में बिजली काटने में विजलेंस टीम ने मनमानी रवैया अपनाया है। कुछ लोगों का बकाया होने के बावजूद कनेक्शन नहीं काटे गए। बिजली निगम के एक्सईएन आरके सिंह ने बताया कि बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। निगम की पूरी कोशिश है कि लोग बकाया जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें