फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो साल बाद भी अधर में लटका कवि रंगपाल सभागार का निर्माण

Fri, 24 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर में बन रहा कवि रंगापाल सभागार निर्माण कार्य ठप।
विज्ञापन
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर में अगस्त 2022 से शुरू हुआ कवि रंगपाल सभागार का निर्माण दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधर में लटका हुआ है। यह सभागार ब्रजभाषा के श्रेष्ठकवि रंगपाल की स्मृति में बन रहा है, जो पूर्वांचल के लोक कवि और फाग के प्रमुख रचनाकार रहे हैं। निर्माण कार्य की समय सीमा अगस्त 2023 निर्धारित की गई थी, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अब तक निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सभागार निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पर्यटन विकास विभाग के तहत कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के जरिए कराया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सभागार का ठेका एक निर्माण एजेंसी को दिया गया था।
हालांकि, ठेकेदार ने समय पर काम पूरा करने की बजाय अक्टूबर 2023 में ही कार्य को रोक दिया था। जब यूपीसीएलडीएफ के एक्सईएन ने ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी तब जाकर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो सका था। निर्माण हुए भवन की रंगाई-पोताई, चहारदीवारी और गेट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसमें अब भी कुछ निर्माण कार्य बाकी रह गया है लेकिन निर्माण करा रहे ठेकेदार का कुछ पता नहीं है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें