फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : अस्थायी बस अड्डा शुरू, 12 श्रद्धालुओं के लेकर बस रवाना

Fri, 24 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कालेज से कुंभ में जा रहे यात्रियों के रोड वेज बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करती एआरटीओ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एचआरपीजी कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को प्रयागराज महाकुंभ के लिए अस्थायी बस अड्डा चालू हो गया। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद खलीलाबाद अवधेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने वहां पर पहुंचकर प्रभारी बस अड्डा टीएन दूबे से व्यवस्था का हाल जाना। पहले दिन 23 जनवरी को महाकुंभ के लिए 12 यात्रियों को लेकर पहली बस रवाना हुई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से अस्थायी बस अड्डा चालू करवा दिया गया है। बस अड्डा के पास नगरपालिका की तरफ से मोबाइल शौचालय, रैन बसेरा आदि अन्य व्यवस्था को पूरा कर ली गई है। परिवहन निगम सीतापुर से भी अधिकारियों ने पहुंचकर यहां की व्यवस्था का हाल जाना। सीतापुर डीपो की 12 बस देर शाम तक यहां पर आ गई है। एक बस यहां से 12 श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए दिन में रवाना हुई। दिन में एआरटीओ, ईओ समेत अन्य अधिकारी अस्थायी बस अड्डा पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां पर मिली कमियों को पूरा करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। जिससे प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन की समस्या का सामना न करना पड़े।

जिले के तीन स्थानों से रवाना होंगी बस
जिले के तीन स्थानों से प्रयागराज कुंभ के लिए रोडवेज की बसें रवाना होगी। इसके लिए निगम की तरफ से 160 रोडवेज बस की व्यवस्था की गई है। मेंहदावल से 60, खलीलाबाद से 50 और मुखलिसपुर में 50 परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


यात्रियों को नहीं होगी समस्या
जिला प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हर तरफ ध्यान दिया जा रहा है। देर से आने और जाने में दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु देर रात में अगर वापस आते हैं तो रात के समय वहां पर आराम कर सकें। इसके अलावा पेयजन, शौचालय, मेडिकल आदि की व्यवस्था की गई है।
कोट
अस्थायी बस अड्डा को चालू करवा दिया गया है। शाम तक सीतापुर डिपो की 12 बसों के आने की जानकारी मिली है। देर रात तक सभी बसें यहां पर आ जाएंगी। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी ।
विज्ञापन

-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें