फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी इकरारनामा कर मंदिर की जमीन हड़पने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित सदावर्ती मंदिर मीरापुर डेराबीबी की बेशकीमती जमीन को फर्जी इकरारनामे के जरिये हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर अयोध्या पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीरापुर डेराबीबी निवासी विनोद दास ने आरोप लगाया कि उनकी गुरु परंपरा से जुड़ी जमीन वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। उसका फर्जी तरीके से इकरारनामा कर दिया गया। आरोप है कि लक्ष्मीपुर, महराजगंज, बस्ती के निवासी उमाशंकर दास ने स्वयं को महंत बताते हुए तथा जगत नारायण दास का चेला दर्शाकर नयाघाट, अयोध्या निवासी शिवम गुप्ता के नाम करीब 8970 वर्गमीटर भूमि का इकरारनामा 24 फरवरी 2026 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय फैजाबाद में पंजीकृत करा दिया। बता दें कि उमाशंकर दास खलीलाबाद के सरौली स्थित उदासीन मठ के महंत हैं।
वादी का आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में लक्ष्मीपुर, महराजगंज, बस्ती के निवासी गौरीशंकर दास और लक्ष्मणघाट, अयोध्या निवासी कुंदन भी गवाह के रूप में शामिल रहे। शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित जमीन उनकी गुरु माता के नाम दर्ज है और मामला अदालत में लंबित होने के बावजूद आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रची।
विज्ञापन

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पहले थाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने उमाशंकर दास, शिवम गुप्ता, गौरीशंकर दास और कुंदन के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें