संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 19 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही आगे भी शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अभियान के तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी लोग हैं वह यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। संवाद