फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेबरी में चकबंदी प्रक्रिया हुई शुरू, किसानों को राहत

Tue, 05 Aug 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के डेबरी गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पटरी पर लौट आई है। जिन कर्मचारियों अधिकारियों पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाकर गांव के लोग उग्र हो चुके थे। अब वही किसान चकबंदी को नियमानुसार संचालित करने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 से डेबरी में चकबंदी शुरू हुई जो अभी तक चल रही है। इस बीच चकबंदी कर्मियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाकर गांव के लोग जहां कई बार प्रदर्शन कर चुके थे। वहीं 27 जुलाई को गांव में चकबंदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पहुंचे कर्मचारियों अधिकारियों को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया था। वह बंधक मुक्त तब हुए जब पुलिस पहुंची। उसके बाद गांव की दो गुटों के बीच मारपीट भी हो गई थी।
इन सब मामलों की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी ने 28 जुलाई को चकबंदी विभाग के लोगों को तलब किया और उन्हें निर्देशित किया कि किसानों को संतुष्ट करके चकबंदी प्रक्रिया संचालित की जाए। उसके बाद चकबंदी विभाग के सीओ समेत अन्य कर्मचारी अधिकारी गांव में पहुंचे और गांव के लोगों की बैठक बुलाकर सर्वमान्य हल निकालने का प्रयास किए। उसी दिन की गई 54 आपत्तियों की सुनवाई की गई। धीरे-धीरे करके निस्तारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें