फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा कर रहे कांग्रेसियों व पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का पदयात्रा से रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पदयात्रा कर रहे कांग्रेसियों व पुलिस में नोकझोंक
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धनघटा चौक से पदयात्रा निकाली। पुलिस ने बगैर अनुमति के पदयात्रा कर रहे कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में धनघटा चौक पर एकत्र हुए और पदयात्रा पर निकले। यह पदयात्रा बंडा बाजार की तरफ बढ़ी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और पदयात्रा को बीच में ही रोक दिया। पुलिस का कहना था कि पदयात्रा के लिए पहले से अनुमति नहीं ली गई है, जबकि कोरोना संक्रमण का समय चल रहा है। इस कारण पदयात्रा नहीं निकाली जा सकती है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से नोकझोंक करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसी बीच एसडीएम योगेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शांति पूर्वक पदयात्रा शुरू हो गई। इस दौरान पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रामलौट यादव, सुनील कुमार पांडेय, रामशंकर, ओंकार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें