फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण कर पनीर, खोआ और बेसन का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की तफ से संचालित शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत दिवाली के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। विशेष अभियान सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें यूज़ बाय डेट लिखे जाने के संबंध में निर्देशों का अनुपालन करने व प्रतिष्ठानों में सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट मेंहदावल रोड बाईपास से पनीर का नमूना, खोया का नमूना व बेसन का नमूना संग्रहीत किया गया। राजस्थान स्वीट्स पठान टोला से एक नमूना छेने की मिठाई व एक नमूना पनीर का संग्रहीत किया गया। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहीत किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें