संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी प्यारी देवी ने मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और बहू का मंगलसूत्र छीनने के मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गांव के सात लोगों और दो अज्ञात पर लाठी-डंडे व भाले से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक शिकायत करने के बावजूद उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इस पर उन्होंने सिविल जज जूनियर डिवीजन, एफटीसी प्रथम की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर अनुरोध किया है। न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र के अनुसार, घटना 10 अगस्त की रात करीब नौ बजे की है। प्यारी देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रहलाद, शीला, नेहा, निभा, नीतू, खुशी और टिकोरी उर्फ रूदल समेत दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडे और भाला लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे। संवाद
ा