फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक प्रमुख की अगुवाई में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में बृहस्पतिवार को बेलहर क्षेत्र में ब्लाॅक प्रमुख भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ब्लाॅक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना का जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखा दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सभी भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ। इसी क्रम में नगर पंचायत बेलहर कलां के बेलहर खुर्द में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दिया। इसका परिणाम रहा कि देश के वीर सपूतों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इसके बाद पहलगाम जैसी घटना करने के लिए सोच नही सकता है। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत राय, अखिलेश्वर राय, महेश चंद दुबे, अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें