संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को तकनीकी युग से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर शासन ने स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसके तहत विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही हैं ताकि बच्चों को डिजिटल ज्ञान का बेहतर अवसर मिल सके।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 1247 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें धीरे-धीरे कंप्यूटर लैब तैयार की जा रही हैं। लैब की उपयोगिता और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर अक्तूबर के पहले सप्ताह से शिक्षकों का लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों को तकनीकी तरीके हासिल करेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।