फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रगणक-सुपरवाइजर प्रशिक्षण छह नवंबर तक करें पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की गणना (जनसंख्या की गणना) को सुचारु एवं यथार्थता के साथ संपन्न कराने के मद्देनजर की गई तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर हुई। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने अवगत कराया कि जनपद में प्रगणक एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण छह नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने जनगणना के द्वितीय चरण में स्व-गणना के संबंध में तैयारियों की समीक्षा करते हुए समस्त विभागों को आपसी समन्वयता के साथ प्रचार-प्रसार करने, अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कार्मिकों की स्व-गणना करवाने, उन्हें प्रशिक्षित करने आदि से संबंधित निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि जनपद में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर समय सारणी के अनुसार पूर्ण कराने कराई जाएगी। उन्होंने सीडीओ को जनगणना अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार करवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बीएसए को निर्देशित किया कि वे अपने ब्लॉक स्तर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी जनगणना के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं स्व-गणना करवाएं। जनपद में चल रहे जनगणना के कार्यों की प्रगति एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने के लिए सूचना अधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने फील्ड वर्क (घर-घर जनगणना) एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक बेघर परिवारों की गणना पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, अपर एसडीएम सुधीर कुमार, उप निदेशक/ मंडल प्रभारी जनगणना संजय कुमार, जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, डीआईओएस उपेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत कुमार, डीपीआरओ अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें