संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शनिवार को चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें चकबंदी प्राधिकारियों को निर्धारित समय में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद में कुछ ऐसे भी ग्राम है जिसमें रास्ता, चकमार्ग आदि की नितान्त आवश्यकता है। ऐसे गांवों को चिह्नित कर चकबंदी प्रक्रिया में सम्मिलित किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।
समीक्षा बैठक में एडीएम जय प्रकाश, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजय प्रकाश दीक्षित, चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद कमलेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।