फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों की होगी जांच, सुधरेगी भोजन-पानी की गुणवत्ता

Tue, 18 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा, संतकबीरनगर  । संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। भोजन, पानी और अन्य अव्यवस्था को लेकर शनिवार को हुए छात्रों के धरने के बाद सोमवार को नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त एचएन पांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर पहुंचे। छात्रों के साथ करीब साढ़े पांच घंटे तक बैठक की। शिकायतों की जांच के साथ ही भोजन-पानी की गुणवत्ता सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन के प्रति छा-छात्राओं की नाराजगी दूर हो गई। सहायक आयुक्त ने बताया कि मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय में पेयजल की समस्या और खराब भोजन सहित अन्य मामलों को लेकर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र उग्र हो गए थे और विद्यालय गेट के सामने धरने पर बैठ गए थे। करीब छह घंटे धरने पर बैठे छात्र, सहायक आयुक्त के प्रतिनिधि महराजगंज नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके राय के आश्वासन पर माने और धरना समाप्त किया था। तय हुआ था कि सोमवार को सहायक आयुक्त विद्यालय में आएंगे और छात्रों की समस्याएं सुनेंगे। सोमवार दोपहर तकरीबन 12:12 बजे सहायक आयुक्त एचएन पांडेय महराजगंज नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके राय के साथ नवोदय विद्यालय पहुंचे।
दोपहर एक बजे से बंद कमरे में विद्यालय के सभी हाउस कैप्टन के साथ बैठक की। देर शाम करीब 6:30 बजे तक छात्रों की समस्याएं सुनीं। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही यहां पेयजल के लिए नई बोरिंग हो जाएगी। कुछ छात्रों की मांग पर भोजन में अंडा देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रोज मेन्यू के हिसाब से बच्चों को भोजन और नाश्ता मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान पहुंचे एडीएम जय प्रकाश और तहसीलदार रामजी तथा अन्य अधिकारी सरकारी कार्य का हवाला देकर थोड़ी देर में चले गए। सहायक आयुक्त के साथ बैठक देर शाम तक चलती रही। देर शाम आयुक्त सख्त निर्देश देकर परिसर से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा विद्यालय की निगरानी भी कराते रहेंगे।
विज्ञापन

-
माइग्रेशन के छात्रों से समन्वय बनाने के निर्देश
नवोदय विद्यालय में 10 प्रतिशत छात्रों को माइग्रेशन पर अन्य प्रदेशों के नवोदय विद्यालयों में भेजा जाता है तथा 10 प्रतिशत छात्र दूसरे स्कूलों के नवोदय विद्यालयों से आते हैं। ऐसे छात्रों के साथ बच्चों व शिक्षकों को समन्वय बनाना होता है। ऐसे में उनकी भी कई तरह की समस्याएं होती हैं। ऐसे छात्रों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश भी सहायक आयुक्त ने शिक्षकों और छात्रों को दिया। सभी ने उनके निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही।


-

बच्चों की पेयजल की समस्या का निदान शीघ्र हो जाएगा। बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाएगा। इस बात के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी छात्र-छात्रा को कोई असुविधा हो, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब तक की भोजन गुणवत्ता में कहां से कमी आई थी, इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -एचएन पांडेय, सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग

जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा, संतकबीरनगर  । संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा, संतकबीरनगर  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें