फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में मनमानी की शिकायत, डीएम ने लगाई DIOS की क्लास

Thu, 15 Dec 2022 05:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मेंहदावल के विधायक के साथ कुछ स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक आए थे। परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी की लिखित शिकायत की है। डीआईओएस से परीक्षा केंद्र की पूरी पत्रावली मांगी गई है।
विज्ञापन
शिकायत सुनते संतकबीरनगर डीएम प्रेमरंजन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के साथ स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग बुधवार को डीएम से मिले। विधायक ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीआईओएस की शिकायत की। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फोन कर डीआईओएस को कार्यालय बुला लिया। उन्होंने नाराजगी जताते फिर से केंद्र बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
विधायक ने बताया कि संज्ञान में आया है कि जनपद में परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी की गई है। ऐसे तमाम विद्यालय हैं जो कई वर्षों से केंद्र बनते आए हैं, उन्हें इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है। तमाम ऐसे विद्यालयों को केंद्र बना दिया गया है जो मानक पूर्ण नहीं करते हैं।

विधायक ने आरोप लगाया कि डीआईओएस विद्यालय प्रबंधकों से ठीक से बात नहीं करते हैं। जनता इंटर कॉलेज मुंडेरा शुक्ल, जनता एसपी फूलादेवी इंटर कॉलेज उसका खुर्द, कबीर विद्या पीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगहर, रामशंकर सच्चिदानंद पाल कृषक इंटर कॉलेज सिकरी, साधू शरण चौरसिया इंटर कॉलेज लहरी सुअरहा,  रामनाथ कोठारी इंटरमीडिएट कॉलेज बनखोरिया समेत कई विद्यालयों के प्रबंधकों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि संतकबीरनगर जिले में 98 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूर्व में जो परीक्षा केंद्र बनते आए है, उनमें से 21 विद्यालय इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बन पाए हैं। 23 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। एसडीएम ने सत्यापन कर रिपोर्ट दी थी। बोर्ड ने ही विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। आरोप बेबुनियाद हैं।
 

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मेंहदावल के विधायक के साथ कुछ स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक आए थे। परीक्षा केंद्र बनाने में गड़बड़ी की लिखित शिकायत की है। डीआईओएस से परीक्षा केंद्र की पूरी पत्रावली मांगी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें