फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत

Sat, 10 Jan 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा मिश्र में शिव मंदिर व लक्ष्मी पूजा समिति की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण धर्मेंद्र, मनदीप ,राजकुमार, मनोज आदि ने बताया कि शिव मंदिर व लक्ष्मी पूजा समिति की भूमि मंदिर के उत्तर स्थित है। विपक्षी उस जमीन पर निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 4 जनवरी को विपक्षियों ने जबरन नींव खोदकर निर्माण शुरू कर दिया। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस स्थिति देखकर लौट गई, लेकिन निर्माण कार्य पर रोक नहीं लग सकी।
पत्र में विशाल पुत्र शिवमूर्ति का कहना है कि मंदिर की भूमि प्रशासन की है। इसके बावजूद विपक्षी दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, परंतु कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध निर्माण रोकने के नाम पर मौके पर कुछ ईंट हटाई गई, लेकिन निर्माण सामग्री वहीं छोड़ दी गई। इससे कभी भी दोबारा निर्माण शुरू किया जा सकता है। इससे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मंदिर व लक्ष्मी पूजा समिति की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें