- हैंसर ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों में स्थापित है आंबेडकर की मूर्ति
धनघटा। आंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा और सुंदरता के लिए हैसर ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। जबकि 72 में से 20 ग्राम पंचायतों में आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। पंचायत विभाग इसकी सूची बनाकर धन के लिए शासन को भेजने की तैयारी में जुट गया है।
मुख्यमंत्री ने आंबेडकर मूर्ति की सुरक्षा और सुंदरता को ध्यान में रखते हुए जहां पर बाउंड्री नहीं है वहां पर बाउंड्री का निर्माण कराने का आदेश दिया है। सीएम के आदेश के पालन में पंचायत विभाग जुट गया है। विकासखंड हैंसर बाजार के बभनौली, भैसाखुट, डेबरी, डुहिया खुर्द, कनैला, कर्मा, कटार मिश्र, कोडैचा, लहुरेगाव, प्रजापतिपुर, पतजु, पट्टी बड़गो हिस्सा समोगर, रामपुर उत्तरी, रामपुर दक्षिणी, सेमरी ग्राम पंचायत में स्थित आंबेडकर मूर्ति के स्थान पर बाउंड्री वाल नहीं है। यहां पर बाउंड्री का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बाउंड्री का निर्माण हो जाने से आंबेडकर की मूर्ति सुरक्षित तो होगी ही साथ ही साथ उसमें सुंदरता भी आएगी। एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि जहां पर बाउंड्री वॉल नहीं है वहां की सूचना भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस कार्य के लिए सहमति मिल जाएगी।