फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह की तुलना किसी और से करना गलत

Wed, 23 Mar 2016 06:45 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने कहा कि भगत सिंह की तुलना किसी और से करना गलत है।
विज्ञापन


कुछ लोग वोट की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं, उन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र व जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि  जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के बाल मन पर बड़ा  गहरा प्रभाव डाला।

उनका मन इस अमानवीय कृत्य को देख देश को स्वतंत्र  करवाने की सोचने लगा। भगत सिंह ने चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर  क्रांतिकारी संगठन तैयार किया और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


भाजपा नेता विवेकानंद वर्मा ने कहा कि हमें भगत सिंह जैसे महापुरुषों पर गर्व है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर प्रदीप कन्नौजिया, अमित श्रीवास्तव, अम्ब्रीश राय, किरन प्रजापति, हैपी राय, धर्मेंद्र नाथ पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, गजेंद्र पांडेय, दयाराम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें