फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग के प्रति जागरूकता जरूरी 

Wed, 23 Mar 2016 12:26 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विश्व टीबी दिवस पर खलीलाबाद सीएचसी में गोष्ठी आयोजित हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विश्व टीवी दिवस पर सीएचसी खलीलाबाद में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में सब लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। क्षय रोग के बारे में लोगों में प्रचार प्रसार करके एवं समय से चिकित्सकीय सलाह लेकर इस बीमारी से मुकाबला किया जा सकता है। 
विज्ञापन


प्रत्येक सरकारी अस्पतालों में टीबी रोग की निशुल्क जांच एवं उपचार की व्यवस्था है। इस बीमारी से पीड़ित कोई भी रोगी सरकारी अस्पतालों से लाभ ले सकता है। लगातार दो सप्ताह तक ज्यादा खासी के साथ बलगम आए तो नजदीकी अस्पताल में बलगम की निशुल्क जांच कराकर इलाज कराया जा सकता है। 

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद अकरम ने बताया कि समय से क्षय रोग का इलाज हो जाने पर मरीज स्वस्थ हो जाता है, यदि समय से इस रोग के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है तो लापरवाही करने  पर यह गंभीर स्तर का हो सकता  है। आशा कार्यकर्ता सरोज यादव ने क्षय रोग और उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


 इस अवसर पर डॉक्टर रतन लाल, डॉक्टर नूसरत, डॉक्टर एके सिन्हा, डॉक्टर एके द्विवेदी, ईश्वर चंद, सुनील तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतेंद्र यादव, आरती, गुड्डी, उर्मिला सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें