संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के परसा उर्फ फिदाईपुर में लाखों रुपये के लागत से बना सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए शोपीस बना हुआ है। अव्यवस्था के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है।
परसा उर्फ फिदाईपुर ग्राम पंचायत में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लाखों रूपये के लागत से समुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। लेकिन इतना दिन बीत जाने बाद भी अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लग पाया है। जिसके कारण पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी की व्यवस्था न होने के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फेल साबित हो रही है। जिसके कारण सामुदायिक शौचालय में ताला लटका रहता है। गांव निवासी विनोद, रमेश, गोविंद, गोरख आदि ने विद्युत कनेक्शन कराकर वाटर सप्लाई सुविधा कराने की मांग किया है।