धनघटा। जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मझौरा में सोमवार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तहसीलदार प्रतिमा मौर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना से जुड़े प्रशिक्षकों को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश उपलब्ध कराना है ताकि निर्धारित क्षेत्रों में जनगणना का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित कर्मचारियों को जनगणना प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। संवाद्