फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य का 71 फीसदी पौधरोपण कल तक पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य का 71 फीसदी पौधरोपण कल तक पूरा करें
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त गोविन्दराजू एनएस की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में पांच, छह एवं सात जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 28,05,358 पौधों को रोपित किए जाने के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा पौधों के उठान एवं अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पौधों के उठान के बारे में विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच जुलाई को कुल लक्ष्य का 71 प्रतिशत पौधरोपण पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने पूरे उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ शत-प्रतिशत पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम दिव्या मित्तल ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच जुलाई को जनपद में 25 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शेष पौधरोपण छह एवं सात जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को पौधरोपण के पश्चात अनिवार्य रूप से उसकी जीओ टैगिंग कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. टी रंगाराजू, एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह, रवींद्र कुमार, नवीन श्रीवास्तव, रमेश कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर आलम शेख, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, डीपी शाही, आरके तिवारी, महेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता नलकूप लालचंद्र, ईओ नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, जिला युवा अधिकारी रीना केशरिया, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें