फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बसती जा रहीं काॅलोनियां, मूलभूत सुविधाओं का अकाल

Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय बनने के बाद से ही खलीलाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नई काॅलोनियां बस रही हैं, लेकिन इन काॅलोनियों का नियोजित विकास नहीं हो रहा है। कहीं आठ फुट की तो कहीं 12 फुट की सड़क देकर कालोनियों तो बसाई जा रही हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का अक्तूबर 2020 में सीमा विस्तार हुआ। इसमें आसपास के 16 गांवों को शहर की सीमा में शामिल कर लिया है। इसके बाद इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग जमीन खरीद कर आवासीय कॉलोनी बना रहे हैं। सड़कों की स्थिति यह है कि कहीं पर आठ फुट तो कहीं 12 फुट की सड़क पर प्लाॅट बेच दिए जा रहे हैं, साथ ही वहां पर निर्माण भी हो जा रहा है। इसके चलते सड़क बनाने के साथ ही नाली आदि बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। सड़क इतनी पतली हो जा रही है कि दो वाहन एक साथ निकल ही नहीं सकते हैं। कहीं बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है तो कहीं आने-जाने के लिए मार्ग ही नहीं बन सके हैं। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जलापूर्ति की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। शहर में गांधी नगर, कसैला मार्ग, बनियाबारी सहित तमाम ऐसे क्षेत्र है जहां सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें